प्रिंस खान के गैंग्स से जुड़े 10 अपराधी गिरफ्तार, गैंग में कई महिलाएं भी

IMG-20230618-WA0010

DHANBAD: कोयलांचल धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान व्यापारियों, कारोबारियो को धमकी देकर बड़े पैमाने पर रंगदारी वसूली कर रहा है। इसमें प्रिंस खान के लिए दर्जनों गुर्गे काम कर रहे हैं। 6 महीने में इसके गुर्गे के द्वारा करोड़ो का लेनदेन हुआ है। एसएसपी कार्यालय में मौजूद ये दस गुर्गे जिसमे एक महिला भी शामिल है। ये सभी प्रिंस खान के शागिर्द हैं। जिनके पूरे नेक्सस का खुलासा रविवार को हुआ। एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि फरार प्रिंस खान अपने गुर्गे से फायरिंग करवाकर और धमकी दिलवाकर कारोबारियों से वसूली करवाता है। इसमें कुछ सफेदपोश भी शामिल है।

करोड़ों के लेनदेन का हिसाब मिला

धनबाद ATS की विशेष टीम ने एक महिला समेत 10 को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लाख नकद समेत करोड़ों के लेनदेन के कई स्लिप और रजिस्टर भी बरामद हुआ है। साथ ही एक देशी कट्टा तीन जिंदा गोली मिला है। गिरफ्तार सद्दाम अंसारी पैसा पंहुचाने वाला मुख्य सरगना है जबकि इसकी पत्नी नर्गिश बानो पैसे का हिसाब किताब रखती हैं। साथ ही गैंग्स के मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सद्दाम, खुर्शीद आलम, सिराज अंसारी, बाबर अहमद, मोहम्मद साजिद अंसारी, अमन कुमार वर्मा और संतोष कुमार गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया गया है।

90 खाते से 300 संदिग्ध ट्रांजैक्शन

खौफ के कारोबार के खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि पिछले छह माह में 90 खातों से 300 संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए। जिसमे कड़ोरो रुपये खपाये गए हैं। इसमे वसूली करने वाला,रुपयों को अलग अलग व्यवसाय में लगाने वाला,उसे अपने आका तक CSP एवं अन्य माध्यमों से भेजने वाला,गुर्गों को उनका हिस्सा देने सभी तरह का कार्य संगठित तरीके से चल रहा था। धनबाद पुलिस ने सभी को चिन्हित कर लिया है। दस गिरफ्तार हुए हैं अन्य भी जल्द लाल घर में जाएंगे।

Leave a Comment