सदर अस्पताल रांची ने एक नई उपलब्धि हासिल की. पहली बार लेप्रोस्कोपी टेक्निक से पित्त की नली के स्टोन को निकाला गया है. आपरेशन करने वाले डॉ अजीत ने बताया कि मरीज की 3 साल पहले महिला के पेट की सर्जरी हुई थी. तब बताया गया था कि पित्त की थैली में स्टोन है लेकिन कुछ कारणों से ऑपरेशन नहीं हो पाया. इसके बाद पित्त की थैली का स्टोन पित्त की नली में पहुंच गया. वहीं मरीज को जॉन्डिस भी हो गया. तब मरीज सदर अस्पताल में कंसल्टेशन के लिए आई. कनक देवी खुद बुंडू अनुमंडल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ है.
आपरेशन कर टी ट्यूब डाला गया
डॉक्टर ने बताया कि जब एमआरसीपी कराया तब एक बड़ा सा स्टोन पीत की नली के आखिरी छोर पर फंसा हुआ पाया गया. सभी तरह की जांच कराने के बाद 12 नवंबर को उनका ऑपरेशन कर t-tube डाला गया. 21 दिन के बाद दोबारा जांच कराकर t-tube निकाला जाता है. जब 5 दिसंबर को उनका दोबारा MRCP कराया गया तो पित्त की नली में कोई पत्थर नहीं मिला. टी ट्यूब निकालने के बाद फिलहाल मरीज को आबजर्वेशन में रखा है. एक-दो दिनों में मरीज को छुट्टी दे दी जाएगी. मरीज का इलाज आयुष्मान योजना के तहत किया गया है.
ये रहे आपरेशन में
डॉ अजीत कुमार, एनेस्थीसिस्ट डॉ दीपक, डॉ विकास और ओटी की पूरी टीम