आंखों के कैंसर, टोसिस, कॉस्मेटिक सर्जरी, भेंगापन की इलाज पर चर्चा

क्षेत्रीय नेत्र संस्थान रिम्स की ओर से नेत्र विभाग के स्नातकोत्तर स्टूडेंट्स के लिए शैक्षणिक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें हैदराबाद सेंटर फॉर विजन के डॉ संतोष होनावर ने व्याख्यान दिया। वर्कशॉप में स्टूडेंट्स के साथ आंखों के कैंसर, टोसिस, कॉस्मेटिक सर्जरी, भेंगापन आदि बीमारियों की पहचान व समुचित इलाज पर चर्चा की गई। इस सत्र में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान रिम्स के स्नातकोतर स्टूडेंट्स के साथ-साथ कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पटल, सीसीएल गांधीनगर और बोकारो जेनरल अस्पताल के DNB के स्टूडेंट्स ने भी भाग लिया। इस शैक्षणिक सत्र में रांची के जाने माने नेत्र सर्जन भी मौजूद थे। क्षेत्रीय नेत्र संस्थान व रिम्स नेत्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा राजीव कुमार गुप्ता के अलावा सह प्राध्यापक डा राहुल प्रसाद और डॉ सुनील कुमार ने भी हिस्सा लिया और अपने बहुमूल्य अनुभव साझा किए।

Leave a Comment