मेहनत और लगन से विभाग की साख को ठीक करना होगा : राकेश कुमार

ऑल इंडिया पोस्टल आरएमएस पेशनर्स एसोसिएशन की कांफ्रेंस

रांची. 
झारखंड सर्किल के चीफ पोस्ट मास्टर जेनरल राकेश कुमार ने विभाग के पेंशनर्स कर्मचारियों के द्विवार्षिक कांफ्रेंस में कहा कि विभाग के कार्य संस्कृति में गिरावट आई है. इसकी वजह से न सिर्फ विभाग में काम प्रभावित हो रहा है बल्कि राजस्व में भी कमी आई है.
 राकेश कुमार रविवार को ऑल इंडिया पोस्टल आरएमएस पेशनर्स एसोसिएशन की रांची जीपीओ में अयोजित कांफ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थें. बैठक के खुले सत्र में उन्होंने कहा कि हमें अपनी मेहनत और लगन से विभाग की साख को ठीक करना होगा. पेंशनर्स की समस्याओं के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि इस पर विशेष ध्यान  दिया जाएगा ताकि पेंशनर्स को परेशानी न हो. इस अवसर पर डाक लेखा निदेशक पी के रवि एवं वरीय डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने भी संबोधित किया.
एसोसिएशन के राज्य सचिव एमजेड खान ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे चर्चा के उपरांत पारित किया गया. त्रिलोकी नाथ साहू ने एसोसिएशन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया. इसे भी आम सहमति  से पारित किया गया.
इसके बाद रांची डिविजन के लिए नई कमेटी गठित की गई. कमेटी के अध्यक्ष के डी राय व्यथित, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिवेणी ठाकुर, सुशील कुमार, जेठू बड़ाइक,रमेश सिंह, बी बारा, उपाध्यक्ष बी बारा, जय नारायण प्रसाद, आर बी शर्मा, हीरा राम तिवारी, सचिव गौतम विश्वास, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ साहू, संगठन सचिव एसपी मंडल, जय नारायण प्रसाद, हसीना तिग्गा शामिल किए गए हैं. 
तीसरे सत्र में स्टेट कार्यकारिणी की बैठक रखी गई. जिसमे धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, गिरिडीह, पलामू, गुमला, सिमडेगा, रांची के प्रतिनिधियों ने भाग लिया  और एजेंडा पर चर्चा हुआ. रांची से त्रिवेणी ठाकुर, जमशेदपुर से जे भट्टाचार्य, गिरिडीह से अजय सिन्हा,पलामू से बीरेंद्र राम,गुमला से बायस टोप्पो, सिमडेगा से राफेल बखला,दुमका से सुभाष गुप्ता  ने चर्चा में भाग लिया. सभा की अध्यक्षता साधन कुमार सिंहा ने किया.
इस सभा में चेन्नई में NCCPA की चौथी ऑल इंडिया कांफ्रेंस (13 - 14 दिसंबर 23 ) में झारखंड का प्रतिनिधित्व एमजेड खान और टीएन साहू करेंगे.

इस सभा में चेन्नई में NCCPA की चौथी ऑल इंडिया कांफ्रेंस (13 – 14 दिसंबर 23 ) में झारखंड का प्रतिनिधित्व एमजेड खान और टीएन साहू करेंगे

Leave a Comment