जिला आपूर्ति पदाधिकारी की पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

RANCHI :

 झारखंड सरकार ने कई जिलों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी की पोस्टिंग कर दी है. इसकी अधिसूचना खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 22 दिसंबर को जारी कर दिया.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी की पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

विभाग के अवर सचिव संजय कुमार ने जारी आदेश में कहा है कि जिला आपूर्ति पदाधिकारियों को जनवरी महीने का वेतन नव पदस्थापित कार्यालय से मिलेगा. अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.

इनकी हुई है पोस्टिंग

दुमका : बंका राम, साहिबगंज : अमर प्रसाद, पश्चिम सिंहभूम : शब्बीर अहमद, पाकुड़ : संजय कुमार दास, पलामू : प्रीति किस्कू, चतरा : सलमान जफर खिजरी, सरायकेला-खरसावां : प्रदीप भगत

Leave a Comment