पैसा किसका है, आईटी के अधिकारी पता कर लेंगे फिर भाजपा के पेट में दर्द क्यों : सुप्रियो

Img 20231209 Wa0022 1

RANCHI : सांसद धीरज साहू के घर व अन्य जगहों से कैश प्रकरण मामले में जेएमएम ने भाजपा पर पलटवार किया है। जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस मामले में जबतक आधिकारिक तौर पर सारी बातें सामने नहीं आ जाती तबतक कुछ नहीं कहा जा सकता है। बीजेपी के लोग बयानबाजी कर रहे हैं। इस पूरे प्रकरण में एक नरेटिव सेट करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि यह तो आयकर विभाग का रूटीन कार्य हैं। क्या इससे पहले किसी उद्योगपति के यहां छापेमारी नहीं हुई। पैसा किसका है? कहां से आया है ये सब आईटी के अधिकारी पता कर लेंगे, भाजपा वालों को पेट में दर्द क्यों हो रहा है? उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लगता है कि बाबूलाल जी को सब पता है कि किसका-किसका पैसा है। कहां से आया है।

प्रकरण को दिया जा रहा राजनीतिक रंग

उन्होंने कहा कि पीएम संवैधानिक दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं और संसद का सत्र भी चल रहा है। लेकिन वो अखबार में प्रकाशित खबर को पोस्ट कर देते हैं और भाजपा के सारे नेता डमरू लेकर शुरू हो जाते हैं। इस प्रकरण को जबरदस्ती राजनीतिक रंग देने का काम किया जा रहा है। आईटी जांच कर उसकी रिपोर्ट सौंपेगी, लेखा-जोखा देगी। तब तो प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा दे देना चाहिये। उन्होंने कहा कि बाबूलाल जी कहते हैं कि हेमंत सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिये। क्या बेतुका बात है। तब तो प्रधानमंत्री को भी इस्तीफा दे देना चाहिये। क्योंकि, उनके साथ प्रफुल्ल पटेल हैं।

भाजपा का पलटवार, 300 के पार जा सकते हैं आंकड़े

सांसद धीरज साहू में आईटी रेड मामले में भाजपा ने झामुमो पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री  200 करोड़ का आंकड़ा बता रहे हैं, तो कोई शक की संभावना नहीं बचती। पर यह तो प्रारंभिक आंकड़े हैं। अंतिम आंकड़े तो  350  करोड़ तक जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे तरीके से भ्रष्टाचार में लिप्त है। कांग्रेस का हाथ काले धन के साथ है। श्री शाहदेव ने कहा कि झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को साहू परिवार के मुनीम से तुलना कर अपना आदिवासी विरोधी चेहरा दिखा दिया। झामुमो  अविलंब माफी मांगे।

Leave a Comment