RANCHI :
आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में 5 मार्च को रांची के मोरहाबादी मैदान में आदिवासी बचाओ महारैली का आयोजन किया जाना है. रैली की सफलता के लिए आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष सावना मुंडा, उपाध्यक्ष एमआर मांझी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सिल्ली /राहे प्रखंड के अंतर्गत बड़ा चांग़डु,पतराहातू, तोडाग, परंमडीह, नावाडीह का सघन दौरा और जनसंपर्क अभियान चलाया

आदिवासियों पर हो रहा चौतरफा हमला
आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने आह्वान करते हुए कहा कि आदिवासियों पर आज चौतरफा हमला हो रहा है. आदिवासियों को धर्म एवं संस्कृति साथ हीं संवैधानिक अधिकार के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है. आदिवासियों के पांचवी अनुसूची का उल्लंघन, समता जजमेंट की अवहेलना, जमीन लूट अत्याचार जारी है. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति व पहचान बचाने के लिए 5 मार्च 2023 को मोराबादी मैदान पहुंचना होगा ताकि महारैली के सफल बनाया जा सके.
अध्यक्ष सावना मुंडा ने कहा कि पंचपरगना क्षेत्र के हर गांव से आदिवासी समाज के लोग रैली में शामिल होने के लिए निकलेंगे. यह रैली आदिवासियों के अस्तित्व बचाने के लिए है इसलिए 5 मार्च 2023 को सभी आदिवासी समाज के लोग मोरहाबादी रांची चलें.
इस कार्यक्रम में चैतन्य मुंडा, सावन सिंह मुंडा, एमआर मांझी, सुंदर सिंह मुंडा, संतोष मुंडा, पंचम लोहरा , लेलिन मुंडा, सुखराम मुंडा, सुखराम मुंडा यादि शामिल हुए.