हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हो को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी, शहीदों के वंशजों से भी मुलाकात की

हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हो को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी, शहीदों के वंशजों से भी मुलाकात की

जनता की समस्याओं को सुना. कहा,  लोगों की दुख दर्द को सुनना और उसे दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहेबगंज के भोगनाडीह में हूल कांति के महानायक सिदो कान्हों और फूलो झानो को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने क्रांति स्थल, पंचकठिया, साहेबगंज में विधिपूर्वक पूजा कर हूल विद्रोह के महानायक अमर शहीद सिदो- कान्हू की शहादत को याद किया. शहीदों के वंशजों से भी मुलाकात की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहेबगंज के धरमपुर, पतना में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात की. उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को जनता की शिकायतों को दूर करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को कष्ट नहीं हो. उसकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो. लोगों के दुख- दर्द को सुनना और उसे दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.

लोगों ने भी मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे हैं सकारात्मक पहल की सराहना की. लोगों का कहना था कि सरकार के प्रयासों से उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. इस मौके पर सांसद विजय हांसदा भी मौजूद थे.

Leave a Comment