शाहनवाज हुसैन हार्ट अटैक के बाद लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट

IMG-20230926-WA0013 (1)

NEW DELHI: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टर ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से शाहनवाज हुसैन को भर्ती कराया गया है। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है और आईसीयू में रखा गया है।  इससे पहले उन्हें अगस्त में स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

Leave a Comment