राजद का 27 वां स्थापना दिवस, वक्ताओं ने कहा देश और संविधान खतरे में

राजद का 27 वां स्थापना दिवस, वक्ताओं ने कहा देश और संविधान खतरे में

रांची.

राष्ट्रीय जनता दल का 27 वां स्थापना दिवस समारोह बाईपास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. झंडोत्तोलन और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं देश बचाने और संविधान बचाने पर जोर दिया. देश में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार पर चिंता जाहिर की. राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि ना हिंदू खतरे में है न हिंदुस्तान खतरे में है बस देश का संविधान खतरे में है. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन पर जोर देने की आवश्यकता है. सुभाष यादव ने अपने भाषण में लालू प्रसाद के किए हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया. श्यामदास सिंह ने मनु वादियों से बचकर रहने की हिदायत दी. घूरन राम ने महिलाओं की योगदान और उनकी भागीदारी पर जोर देते हुए कहा है कि 50% आबादी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कामेश्वर बैठा ने देश को मनु वादियों से बचाने और संविधान की रक्षा हेतु आंदोलन करने की जरूरत पर जोर दिया.

 अनीता यादव और प्रियंका वर्मा ने कहा कि स्वार्थी लोग अपने स्वार्थ के कारण पार्टी बदल लेते हैं उन्हें कार्यकर्ताओं और देश की फिक्र नहीं. लालू जी और लालू जी के सिपाही ना डरने वाले हैं न झुकने वाले हैं. मोदी सरकार को और भाजपा को अपने कार्यों पर भरोसा नहीं और ना ही जनता पर भरोसा है.इसलिए वह ईडी और सीबीआई के माध्यम से देश पर राज करना चाहती है.

 इस कार्यक्रम में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ,पूर्व मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ,पूर्व सांसद घूरन राम ,पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, वरिष्ठ नेता सुभाष यादव ,विजय राम, अवधेश सिंह, श्यामदास सिंह, लक्ष्मण यादव ,सदाकत, अनीता यादव ,रानी कुमारी, रंजन यादव , इम्तियाज वारसी, मनोज पांडे ,डॉक्टर मनोज , फिरोज अंसारी, इरफान अंसारी,इत्यादि मुख्य रूप से सम्मिलित हुए.

Leave a Comment