पलामू : पांकी के असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ता राजद में होंगे शामिल

पलामू :

पलामू के क्षुब्ध और असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं का भाजपा से मोह भंग हो गया है. ऐसे नाराज कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. अरुण कुमार को पांकी विधानसभा के तरहसी प्रखंड के अरका पंचायत भवन में बुलाई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया.  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता अयोध्या प्रसाद ने तथा संचालन ददन साहू ने किया.

पलामू : पांकी के असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ता राजद में होंगे शामिल

कार्यक्रम में तरहसी के 13 पंचायत से भाजपा के प्रखंड स्तरीय नेता व कार्यकर्त्ता शामिल हुए.

सभी पांकी विधानसभा में विकास ना होने से नाराज दिखे.  पलायन, पानी, बिजली, शिक्षा, सिंचाई,रोजगार, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि की बुनियादी असुविधाओं को दूर करने हेतु सभी ने राजद का दामन डॉ. अरुण के नेतृत्व में थामने की बात कही.

 इस दौरान कहा गया कि विधायक डॉ शशि भूषण मेहता और बीजेपी से कई नेता /कार्यकर्ताओं का मोहभंग हो गया है. रविवार को राजद के प्रदेश महासचिव डॉ.अरुण के समक्ष बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नेता /कार्यकर्ताओं ने अपनी- अपनी बातों और समस्यायों को रखा.

राजद महासचिव अरूण प्रसाद यादव ने कहा कि पांकी विधानसभा बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है. दुनिया चांद पर चली गई है, लेकिन यहां पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है. इसी तरह शिक्षा का स्तर गिरा हुआ है. एक शिक्षक के भरोसे एमडीएम से लेकर पढ़ाई तक की जिम्मेवारी सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लिए बेहतर नेतृत्व नहीं मिलने के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है.

 जेपी के वरीय नेता एवं विधायक प्रतिनिधि रहे अयोध्या प्रसाद ने कहा कि विधायक की कार्यशैली से नाराज हैं. जनता को दुख उठाना पड़ रहा है. ऐसे विधायक की पांकी में जरूरत नहीं है. हजारों कार्यकर्ताओं के साथ जल्द राजद में शामिल हो जाएंगे. इसकी तैयारी की जा रही है. ददन साहु ने कहा की भाजपा विधायक की अगुवाई में भ्रष्टाचार बढ़ गया है. ददन साहू ने भी डॉ. अरुण के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने की प्रतिबद्धता व्यकत की. मौके पर मुखिया सरपंच पति,जीतेश्वर सिंह,राजेश प्रसाद,आशीष पासवान,अरुण पासवान,विरेंदर साव,सिद्धार्थ साव,सुरेंद्र सिंह, सतानन्द सिंह, लखन सिंह,सीरिस्ता राम भुइया, बलदेव यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

Leave a Comment