
झारखंड जनक्रांति मोर्चा (ज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पासवान ने हरिहरगंज कटिया ग्राम स्वामी विवेकानंद की 160वी जयंती कुरहद के ग्रामीणों के साथ धूमधाम से मनाई। उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती उनके ज्ञान, नीति, विचार पर आधारित और संदेश को आज हर घर में सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। स्वामी जी जब तक जीवित रहे तब तक समाज, देश और धर्म के बारे में सोचा। सभी युवाओं को प्रेरणास्रोत बनाकर अपना मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
स्वामी जी के बताए मार्ग पर चले
जेजेएमजे के राष्ट्रीय सलाहकार एलके वर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। राज्य महासचिव कृष्णा चौधरी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। महिला जिला अध्यक्ष रंभा देवी ने महिलाओं को अपने बच्चों को स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलने की कसम दिलाई।
ये रहे मौजूद
पलामू जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, वकील सिंह, राजेंद्र मेहता, लालबाबू, अमित सिंह, जिला परिषद राजेश राम, मनीष कुमार सिंह, संजीत कुमार यादव, महेश कुमार मेहता, उदय कुमार सिंह