बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की बैठक, एकता पर जोर, भाजपा का तंज

बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की बैठक, एकता पर जोर, भाजपा ने बैठक पर कसा तंज

रांची.

आगामी चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियां रेस हो गई है. एक तरफ भाजपा है तो दूसरी तरफ तमाम विपक्षी पार्टियां.  बेंगलुरु में कांग्रेस सहित बाकी विपक्षी पार्टियां गोलबंद हुई. बैठक में मंच पर जो स्लोगन था- अपोजिशन पार्टीज मीट यूनाइटेड वी स्टैंड. बैठक में मिलकर चुनाव लड़ने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. विपक्षी एकता को किस तरह और मजबूत बनाया जाए, अपसी समन्वय और बेहतर करने पर विचार किया गया.  

बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित ममता बनर्जी, हेमंत सोरेन, लालू यादव, शरद पवार, स्टालिन सहित अन्य विपक्षी नेताओं ने भाजपा की चुनौती पर मंथन किया. वहीं, विपक्ष की इस बैठक पर  भाजपा की भी नजर है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल  मरांडी ने तंज कसते हुए विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया है.

राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा की वह एक मामले में जमानत पर तो दूसरे में सजायाफ्ता हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  के बारे में लिखा कि वे झारखंड के लूटखंड के संस्थापक. जांच एजेंसियों के रडार पर. लालू यादव के बारे में मरांडी लिखते हैं- चारा घोटाले में सजायाफ्ता .लैंड फॉर जॉब में चार्जशीटेड. बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में लिखा भतीजा शिक्षक भर्ती और कोयला घोटाले में जांच का सामना कर रहा हैं. मंत्री जेल में.

बाबूलाल ने तंज कसते हुए पूछा है की यह गर्दन बचाओ अभियान है या लोकतंत्र बचाओ?

बेंगलुरु में विपक्षी नेताओं की बैठक पर बाबूलाल का तंज,  कहा _यह गर्दन बचाओ अभियान है या लोकतंत्र बचाओ?̊

Leave a Comment