सांसद संजय सेठ सहित कई नेता गिरफ्तार, छोड़े गए

रांची.
भाजपा झारखंड प्रदेश के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. धुर्वा गोलचक्कर के पास पुलिस ने बैरीकेडिंग कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को रोक दिया. इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरीकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का भी प्रयोग किया गया. इससे भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हो गए. कुछ पत्रकारों को भी चोट आने की खबर है.
भाजपा के नेताओं व लॉ एंड आर्डर देख रहे अधिकारियों व पुलिस के आला अधिकारियों ने हालात को और खराब होने से बचाने की कोशिश की.
प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसद संजय सेठ, सांसद सुनील सिंह, विधायक अमित मंडल सहित अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया.