
रांची.
झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी मंत्री पद की शपथ लेंगी. उन्हे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 3 जुलाई को राजभवन के दरबार हॉल में मंत्री पद की शपथ दिलायेंगे. यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोरचा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने दी है.
गौरतलब है कि गत 6 अप्रैल को चैन्नई में ईलाज के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया था. जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे.