20 सितंबर से रेल सेवाओं को ठप करेंगे कुड़मी संगठन

20 सितंबर से रेल सेवाओं को ठप करेंगे कुड़मी संगठन

एसटी की सूची में शामिल करने की है मांग

रांची.

20 सितंबर से कुड़मी संगठनों के द्वारा झारखंड, बंगाल व ओडिशा के कई हिस्सों में रेल सेवा ठप कर दिया जायेगा. दरअसल कुड़मी संगठन, खुद को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन रेल टेका आंदोलन शुरू करनेवाले हैं. इसकी व्यापक तैयारी की गई है. टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी  विकास मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस आंदोलन के तहत झारखंड के मुरी रेलवे स्टेशन,  गोमो स्टेशन, नीमडीह रेलवे स्टेशन एवं घाघरा  रेलवे स्टेशन,  पंचायत बंगाल के खेमासुली कुस्तौर, ओडिशा के हरिचंदनपुर रेलवे स्टेशन, जराइकेला एवं धनपुर रेलवे स्टेशन  मेंं कुड़मी  समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर बैठेंगे. कुड़मी नेताओं ने कहा कि रेलवे यात्रियों को होनेवाली असुविधा का हमें खेद है पर कुड़मी समाज को जो 70 सालों से अधिक समय से जो असुविधा हो रही है उसका भी लोगों को ख्याल रखा जाना चाहिए. 

शीतल ओहदार ने कहा कि यह आर पार की लड़ाई  है. कूडमी समाज के हजारों लोग छऊ नाच की वेशवूषा , गाजे बाजे के साथ शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि सरकार संसद के विशेष सत्र में ही   कुड़मी को अनुसूचित जनजाति  की श्रेणी में शामिल करने की घोषणा करें. उन्होंने कहा कि 1913 को प्रकाशित इंडिया गजट में कुड़मियों को एवोरिजनल एनिमिस्ट माना गया था. पर 1951 में हटा दिया गया.

कुड़मी  नेताओं ने कहा कि साथ ही कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी शामिल है. जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा.

Leave a Comment