जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि, सीएम बोले उन्होंने आंदोलन को बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था

Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 11 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे एक ऐसी विभूति थे, जिन्होंने न्यायिक सेवा में होते हुए भी झारखंड आंदोलन में बड़ी भागीदारी निभाई थी। उन्होंने बिना किसी दल के बंधन में बंधे हुए अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था। आने वाली पीढ़ियों को उनके दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बादल पत्रलेख सहित कई लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी।

अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के नेता

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जस्टिस शाहदेव ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने याद किया कि न्यायमूर्ति शाहदेव झारखंड आंदोलन में गिरफ्तार होने वाले प्रथम पूर्व न्यायमूर्ति थे। रघुवर दास ने उन्हें प्रसिद्ध न्यायविद, झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाला व्यक्तित्व बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा के सांसद दीपक प्रकाश कहा कि वह झारखंड अलग राज्य आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के नेता थे।

इन्होंने भी दी श्रद्धांजलि

सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, महापौर आशा लाकड़ा, भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, जस्टिस शाहदेव के ज्येष्ठ दामाद पूर्व कार्मिक सचिव रतन कुमार, पुत्री संगीता देव, कृति देव, बबीता देव, शिल्पी सिंह देव, पुत्र प्रतुल शाहदेव, पुत्रवधू डॉ विद्या झा, पौत्री शांभवी प्रभा, पौत्र शौर्य प्रताप

Leave a Comment