RANCHI: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में कल मोरहाबादी, बापू वाटिका, रांची में आयोजित मौन सत्याग्रह कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग हुई। जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी महासचिव, विधानसभा प्रभारी सचिव, प्रवक्ता, अग्रणी संगठन और विभाग के अध्यक्ष, स्टेट कोऑर्डिनेटर, सोशल मीडिया, प्रदेश प्रतिनिधि, प्रमुख काँग्रेसजन एवं बोर्ड, निगम के अध्यक्ष एवं सदस्य मुख्य रूप से शामिल हुए। इसमें कल के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनी। वहीं सभी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया।
अध्यक्ष ने ली जानकारी
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी ने वर्चुअल मीटिंग में शामिल सभी से एक-एक कर कार्यक्रम की सफलता को लेकर जानकारी ली। सभी को कहा कि कल का मौन सत्याग्रह कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में सभी लोगों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके माध्यम से भाजपा के तानाशाही केन्द्र सरकार को जवाब देना है कि हमारे नेता राहुल गांधी की आवाज को दबा नहीं सकते। केन्द्र सरकार चाहे राहुल गांधी को रोकने के लिए जितना भी दम लगा ले, भाजपा के लिए वो अकेले काफी हैं। राहुल गांधी की आवाज को सुनते ही भाजपा नेताओं में डर-सा पैदा हो जाता है। क्योंकि राहुल गांधी गरीबों, बेरोजगार युवाओं, आमजनता से जुड़े हुए मुद्दों को देश की जनता के सामने लाते हैं जिससे मोदी जी की केन्द्र सरकार एवं भाजपा के नेता घबरा जाते हैं।
कैसे आवाज उठाते है राहुल गांधी
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे विश्व ने यह देखा है कि कैसे आदरणीय श्री राहुल गांधी जी ने विभिन्न मंचों पर लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं अडानी के संबंधो को उजागर करते हुए महंगाई, बेरोजगारी, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बेटियों के साथ अन्याय के खिलाफ सवाल उठाते रहे हैं। राहुल जी के साहसी प्रयास ने प्रधानमंत्री और भाजपा को कुटिल कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हे दोषी ठहराया गया और लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।
देशव्यापी आंदोलन की शुरुआत
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में गुजरात हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता की याचिका खारिज करने के मामले को लेकर अहंकारी मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की शुरूआत हो चुकी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमलोगों को मौन सत्याग्रह कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होना चाहिए सभी नेता अपने अपने क्षेत्र में कांग्रेसजनों से संपर्क कर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनुरोध करें।
वर्चुअल मीटिंग में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह, अजय दूबे, मणिशंकर, सुल्तान अहमद, भीम कुमार, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, कुमार जयमंगल सिंह, अम्बा प्रसाद, महासचिव- अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, विजय सिंह, मदन महतो, प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, गजेन्द्र सिंह-स्टेट कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन रविंद्र सिंह, आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, अभिलाष साहु, डॉक्टर राकेश किरण महतो अजहर पप्पू सभी जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।