
RANCHI: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। जिसमें भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है. गुरुवार रात भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,एल के नेतृत्व में हुई। विधायक दल के नेता अमर बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत अन्य मौजूद थे। जिसमें निर्णय लिया गया कि सरकार को सदन में कई मुद्दों पर घेरा जाएगा। मुख्य मुद्दे धीरज साहू के ठिकानों पर आईटी की रेड, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के समन, नियुक्ति परीक्षाओं को रद्द किये जाने समेत कई मुद्दे शामिल है।इसके अलावा संथाल में मलेरिया से मौत जैसे कई मुद्दों को सदन में जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी है।