देश के सामाजिक और आर्थिक ताना बाना को बर्बाद कर रही भाजपा : दीपांकर भट्टाचार्य

देश के सामाजिक और आर्थिक ताना बाना को बर्बाद कर रही भाजपा : दीपांकर भट्टाचार्य

रांची.  भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा पूरे देश में आर्थिक और सामाजिक ताना-बाना को बर्बाद कर रही है. दीपांकर भट्टाचार्य शुक्रवार को भाकपा माले के कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थें.

मणिपुर का उदाहरण देते हुए दीपांकर ने कहा कि अब लगभग 4 महीने हो गए मणिपुर अभी भी जल रहा है कहां राहत शिविरों में बुनियादी जरूरत की चीजें भी नहीं है. यह दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर पर बात नहीं करना चाहते हैं . संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया ही इसलिए गया था की वह इस मामले पर अपना मुंह खोले. भाजपा के नुमांइदें अब भारत के संविधान को औपनिवेशिक विरासत बताते हुए नये संविधान की वकालत करते हैं. हरियाणा में क्या हुआ यह सब जानते हैं. झारख़ड में भी सामाजिक तानाबाना पर प्रहार किया जा रहा है. पब्लिक सेक्टर को खत्म कर दिया जा रहा है. भारतमाला परियोजना, आयुष्मान भारत में हुए घोटाला अब सामने आ रहे हैं.

विधायक विनोद सिंह ने कहा कि झारख़ड में भाजपा के इशारे पर जनहित से जुड़े कानूनों को पेडिंग में रखा जा रहा है. ,मॉब लिंचिंग कानून राज भवन से वापस नहीं आया है सिर स्पीच को लेकर के निधि नहीं बन पा रही है इन्हें लटका कर रखा जा रहा है इसी के साए में डुमरी उपचुनाव की कवायत भी चल रही है उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में पता चलता है कि झारखंड में भी हरमू नदी के सौंदर्यी करण को लेकर खर्च की गई राशि का कोई परिणाम नहीं निकला है.

नेताओं ने कहा कि डुमरी उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी को समर्थन देंगे. इसके साथ ही अगले साल 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन के तले चुनाव लडेंगे. यह चुनाव लोकतंत्र और देश को बचाने की मुहिम के तहत लड़ा जायेगा.

Leave a Comment