भाजपा के प्रत्याशी डॉ. जीतू चरण राम ने कांके विधानसभा क्षेत्र में किया जन संपर्क, मांगा समर्थन

Img 20241105 Wa0022

RANCHI: भाजपा के कांके विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. जीतू चरण राम ने सोमवार को सुगनू ग्राम, सैनिक कॉलोनी, देवी दर्शन, वैष्णवी हिल, खेलगांव हाउसिंग कॉलोनी में जन संपर्क और जन बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। डॉ. जीतू चरण राम ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो जन विश्वास पर खरा उतरती है। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के वादे अधूरे रह गए हैं और अब जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। कांके जैसे क्षेत्रों में हेमंत सोरेन के किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं और अब लोग उनसे जवाब मांग रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार की वजह से कई विकास कार्य ठप हो गए हैं, जिससे जनता का विश्वास टूट रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांके विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों खलारी, पिठोरिया, बुढ़मू, ठाकुरगांव, कांके, मेसरा, गोंदा, बरियातू और कोकर में लगातार जन संपर्क और पदयात्राएं आयोजित की हैं। इन पदयात्राओं के माध्यम से कार्यकर्ता जनता से अपील कर रहे हैं कि वे मतदान करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

Leave a Comment