
RANCHI: दो दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम से लगातार दूसरे दिन पूछताछ के बाद ईडी ने कार्रवाई की है। गौरतलब है कि 12 मई को मंत्री आलमगीर आलम के उप सचिव संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रुपये कैश मामले में ईडी ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ईडी ने 5 मई को आलमगीर के अतिरिक्त सचिव संजीव लाल समेत छह लोगों के कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये बरामद किए थे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने 5 मई की देर रात आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उनके सहायक जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था।