
रांची.
भाजपा झारखंड ने बाबूलाल मरांडी को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष चुना है. वे अभी भाजपा विधायक दल के नेता है. भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को उनके पद से हटा दिया गया है. आगामी चुनावों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. अब उनके जिम्मे प्रदेश भाजपा की नई टीम गठित करने का दायित्व है. बाबूलाल मरांडी को राजनीति का लंबा अनुभव है और वे प्रदेश भाजपा में नई जान फूंकने की कोशिश करेंगे. वे राज्य के बड़े आदिवासी नेता भी हैं और उनके समक्ष संथाल में झामुमो के किले पर सेंध लगाने की बड़ी जिम्मेवारी होगी.