अबुआ बीर दिशोम अभियान की शुरूआत, मिलेगा वन पट्टा

अबुआ बीर दिशोम अभियान की शुरूआत, वनो पर निर्भऱ जनजातियों को मिलेगा पट्टा

रांची.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अबुआ बीर दिशोम अभियान का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जंगल में निवास कर जंगलों, जंगली जानवरों और वनस्पति का संरक्षण करनेवाले लोगों को राज्य सरकार अधिकार देगी ताकि वे अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सके। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यत वनों पर निर्भर रहनेवाली जनजातियों के लिए है। इस योजना के तहत वनों पर निर्भर लोगों के लिए पट्टा दिया जायेगा।  यर पट्टा निजी और सामुदायिक दोनो ही स्तरों पर होगा। गौरतलब है कि वनो पर रहनेवाले लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थें।

अबुआ बीर दिशोम अभियान के लिए मोबाइल अपलीकेशन व वेबसाइट भी तैयार किया जा रहा है। प्रथ्म चरण का अभियान दिसंबर तक चलेगा। करीब 10 लाख लोग वनों पर आश्रित हैं।

अभियान की सफलता के लिए जिले के उपायुक्तों और वन प्रमंडल पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

आज अभियान की लांचिंग के समय कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव दंदना दादेल, विभागीय सचिव राजीव अरुण एक्का सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment