मौसम विभाग का अलर्ट, 2-3 डिग्री गिरेगा पारा

मौसम ने अचानक से करवट ली है। दिन में कड़क धूप है तो सुबह-शाम ठंड का एहसास करा रहा है। अब मौसम विभाग ने तापमान को लेकर अलर्ट जारी किया है। वेस्टर्न इफेक्ट की वजह से राजधानी समेत राज्यभर में एकबार फिर से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होगी। इस वजह से ठंड भी बढ़ेगी। इतना ही नहीं कई जिलों में मिनीमम तापमान 7 डिग्री तक जाने की संभावना जताई गई है। वहीं सुबह में धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा। वहीं कई जगहों पर आंशिक बादल भी छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को खुद से अलर्ट रहने की जरूरत है। चूंकि तापमान में उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ेगा।

रामगढ़ मिनीमम 07.7 डिग्री
24 घंटों के तामपान की बात करे तो सबसे कम तापमान रामगढ़ में 07.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं मैक्सीमम टेंपरेचर चाइबासा में 31.0 डिग्री रहा। इसके अलावा रांची में मैक्सीमम तामपान 27.6 मिनी 11.5, जमशेदपुर में मैक्स 30.1 मिनी 15.5, डाल्टनगंज मैक्स 27.2 मिनी 08.9, बोकारो थर्मल मैक्स 27.1 मिनी 09.5, चाइबासा मैक्स 31.0 मिनी 15.8 डिग्री, देवघर मैक्स 26.5 मिनी 09.5, गिरिडीह 24.3 मिनी 09.4 डिग्री, खूंटी 29.3 मिनी 10.2, रामगढ़ 26.4 मिनी 07.7 और सिमडेगा 29.7 डिग्री मिनी 12.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।

Leave a Comment