गिरीडीह : बस दुर्घटना में हताहत लोगों के परिजनों को मिला 46 लाख का मुआवजा

गत 17 सितंबर 2022 को सिख समुदाय की बस टाटी झरिया के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी जिसके मुआवजा को लेकर गिरीडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू लगातार प्रयासरत रहे थें.  पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुआवजा राशि की घोषणा की.

गिरीडीह : बस दुर्घटना में हताहत लोगों के परिजनों को मिला 46 लाख का मुआवजा

इसके तहत-

सभी 8 मृतक के आश्रितों को 4 लाख रुपये प्रति व्यक्ति

गंभीर रूप से घायल 24 व्यक्तियों को 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

सामान्य रूप से घायल सभी 11 व्यक्तियों को 25 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

इस तरह कुल 46 लाख 75 हजार रुपये की मुवावजे की राशि का चेक गिरिडीह के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा  में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हाथों गुरुद्वारा कमिटी एवं जिला प्रशासन से आये हुए एडिशनल कलेक्टर की उपस्थिति में पीड़ितों एवं आश्रितों में वितरित किया गया. बता दें कि सड़क दुर्घटना जैसे मामलों में झारखंड में पहली बार इतनी बड़ी राशि   मुआवजा के तौर पर दी गई.  विधायक ने अपने संदेश में बस दुर्घटना में हताहत लोगों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और कहा कि झारखंड सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है.