रांची में कचरा निबटारे के लिए बनेगा आठ कचरा ट्रांसफर स्टेशन

रांची में कचरा निबटारे के लिए बनेगा आठ कचरा ट्रांसफर स्टेशन

रांची।

 नगर निगम के द्वारा कचरा को अलग अलग निष्पादन के लिए लंबे अरसे से तैयारी चल रही थी।  रांची नगर निगम ने सफाई के प्रति गंभीरता दिखाते हुए अब हर घर से गीला व सूखा कचरा अलग-अलग उठाने की बात कही है। घरों से निकलने वाले सूखे कचरे को अलग कर अब कचरा ट्रांसफर स्टेशन में भेजा जाएगा। इसके लिए 19 करोड़ की लागत से शहर के आठ कचरा ट्रांसफर स्टेशन में एमआरएफ (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट लगाया जायेगा। इस प्लांट की खास बात यह होगी कि घरों से निकलने वाले सूखा कचरा को भी यह प्लांट लोहा, प्लास्टिक, पेपर व अन्य भागों में बांट देगा। फिर कचरा ट्रांसफर स्टेशन से ही इसे निस्तारण के लिए किसी एजेंसी को सौंप दिया जायेगा।

इन जगहों पर बनेगा प्लांट

नये एमआरएफ प्लांट के लिए नागाबाबा खटाल, हरमू एमटीएस, मोरहाबादी एमटीएस, खेलगांव, कर्बला चौक, मधुकम, जगरनाथपुर धुर्वा व रामगढ़ ट्रैकर स्टैंड के पास जगह चिह्नित की गयी है।  यहां पर कचरा लेकर आनेवाले वाहनों से गीला कचरा अलग कर उसे झिरी भेज दिया जायेगा। वहीं, सूखे कचरे का निस्तारण यहीं पर किया जायेगा।

Leave a Comment