
रांची.
राज्य में पड़ रही तेज गरमी की वजह से स्कूलों की छुट्टियां फिर से बढ़ाई गई है. अब सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में केजी से आठवीं कक्षा तक 17 जून तक बंद रहेंगे. 18 जून को रविवार है. इसलिए आठवीं तक की कक्षा 19 जून सोमवार से खुलेंगे. जबकि कक्षा 9 से 12 वीं कक्षा तक 15 जून से पूर्व तक की भांति संचालित होंगे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है.
गौरतलब है कि इन दिनों राज्य में अत्यधिक गरमी पड़ रही है. कई जिले हीट वेब की चपेट में है. दिन के 10 बजे से लेकर चार बजे तक गरमी से लोगों का निकलना मुहाल हो रहा है. इसकी वजह से लोगों की तबियत भी खराब हो रही है. सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों व बच्चों को हो रही है. अभिभावकों की भी मांग थी कि गरमी के मदद्देनजर स्कूलों के खुलने की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए. आम लोगों की परेशानी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद स्कूलों की तिथि बढ़ाने का फैसला लिया.