मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक गंगा प्रसाद बुधिया की 119 वीं जयंती मनी

RANCHI :

मारवाडी महाविद्यालय प्रांगण में रविवार (5 फरवरी) को कॉलेज के संस्थापक स्व गंगा प्रसाद बुधिया की 119 वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर मारवाडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, मारवाडी शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार बंका, श्री श्याम मंदिर हरमू  रोड के महामंत्री विश्वनाथ नरसरिया, ब्राह्मण सभा के किशन शर्मा, कन्या पाठशाला के सचिव वेद प्रकाश बागला, अग्रवाल सम्मेलन के प्रभाकर अग्रवाल, चिन्मय मिशन के राजेश शर्मा, विहिप के ओपी लाल सहित अन्य ने स्व गंगा प्रसाद बुधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अपने अपने उद्गार में सृजनशील गंगा प्रसाद बुधिया के वृहद सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला.

मारवाड़ी कॉलेज के संस्थापक गंगा प्रसाद बुधिया की 119 वीं जयंती मनी

कार्यक्रम में एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सचिव शुभम मंत्री ने प्राचार्य के साथ बुधिया परिवार के व ट्रस्ट के सचिव अरुण बुधिया को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद बंका ने कहा हमे सिर्फ सरकार की योजना भरोसा ही नही बल्कि गंगा प्रसाद बुधिया की कार्य पद्धति से भी सीख लेने की आवश्कता है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में समाज के हर तबके का विकास हो. इसके लिए ट्रस्ट कॉलेज के विकास में हर सभंव मदद करेगा.

प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा किरा समाज गंगा प्रसाद बुधिया व पूरे ट्रस्ट के आभारी है जिन्होंने इस महाविद्यालय की स्थापना की. यहां से लाखों छात्र छात्राओ ने शिक्षा प्राप्त कर देश विदेश में नाम रोशन कर किया है.

इस सारस्वत श्रद्धांजलि सह गंगा प्रसाद बुधिया जयंती समारोह में मनोज रुहिया ,सुरेश जैन ,अनीश बुधिया, दिलीप बुधिया, मनोज चौधरी,महाबीर बोरा आयुष बुधिया ,रजनी बुधिया,कौशल राजगढ़िया,विश्वजीत बोस, विष्णु कांत खेमका, जय प्रकाश अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, राहुल सिन्हा, आषुतोष द्विवेदी,राजीव रंजन, सुनीता जैन,पवन जेडीआ,  डॉ आफताब जमील, कृष्ण कांत,अंकित शर्मा,अनुभव चक्रवर्ती,समीर निरंजन ,रमेश शर्मा,प्रमोद माली सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित थे. कार्यक्रम संचालन ट्रस्ट के सचिव अरुण बुधिया व मंच संचालन पूजा कुमारी ने किया. अंत मे धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर इंचार्ज  डॉ आर आर शर्मा ने किया.V

Leave a Comment