
रांची.
रांची विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ राकेश नारायण का मंगलवार को ह्रदयगति रूक जाने से निधन हो गया. डॉ नारायण 69 वर्ष के थें. बुधवार को इनका अंतिम संस्कार होगा.
डॉ नारायण का जन्म बिहार के छपरा जिले में 23 जनवरी 1954 को हुआ था. इन्होंने वर्ष 1974 से डोरंडा कॉलेज से शिक्षक के रूप में अपनी सेवा की शुरूआत की. वर्ष 2013 में इनका ताबदला पीजी भूगोल विभाग में हुआ था. ये जनवरी 2019 में सेवानिवृत हुए थे.
इनके पुत्र अभिनव नारायण दूरदर्शन केंद्र दिल्ली में कार्यरत हैं. पुत्री प्रियंका नारायण ने बीआईटी मेसरा से शिक्षा ग्रहण की है.
डॉ राकेश नारायण के निधन पर जीएसएन शाहदेव, डॉ ज्ञान सिंह, डॉ परवेज हसन, प्रो अशोक कुमार सिंह, डॉ अरूण सिंह, डॉ राजीव नाराय़ण सहित शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है.