
त्रिवेंद्रम.
त्रिवेंद्रम के बोबन रेसीडेंसी में ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल (पेंशनर्स एवं रिटायरीज) की दूसरी एशिया क्षेत्रीय कांफ्रेंस कॉमरेड वीएएन नंबूदरी, डी के देवनाथ,कांति घोष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इसमें झारखंड से प्रतिनिधि के रूप में एमजेड खान शामिल हुए. कांफ्रेंस में दुनिया के विभिन्न देशों में पेंशनर्स और रिटायर्ड लोगों के हालात पर चर्चा हुई.
स्वागत समिति के चेयरमैन एवं विधायक कॉमरेड व्ही जॉय ने देश एवं विदेश से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया.
कॉमरेड के जी जयराज ने स्वागत भाषण दिया.
वर्ल्ड ट्रेड यूनियन के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी सी श्रीकुमार ने आज की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि पेंशन पर हमले तेज हो गए हैं.
केरल सरकार के पूर्व मंत्री कॉमरेड एम ए बेबी ने कांफ्रेंस का उद्घाटन किया
जेसीएम नेशनल काउंसिल के गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार की कर्मचारी/पेंशनर्स विरोधी नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि नवंबर में इन मुद्दों को लेकर देशव्यापी हड़ताल किया जायेगा।
उद्घाटन सत्र को एशिया कोऑर्डिनेटर कॉम के राघवेंद्रन ने संबोधित किया..
इस एशिया कांफ्रेंस में नेपाल और श्रीलंका के प्रतिनिधि शामिल हुए.
इस कांफ्रेंस को ऑनलाइन वर्ल्ड फेडरेशन यूनियन के जनरल सेक्रेटरी कॉम पैंबिस केरिटसिस एवं ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल (पेंशनर्स एवं रिटायरीज) के जनरल सेक्रेटरी
कॉम किम बाइक्स ने संबोधित किया.
इस कांफ्रेंस में विभिन्न विभागों सहित रेल,डिफेंस और डाक विभाग के पेंशनर्स प्रतिनिधि शामिल हुए.
आज विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय पेंशन दिवस मनाया जा रहा है.
सीनियर सिटीजन को डिसेंट लाइफ ,बेहतर स्वास्थ,पानी, ट्रांसपोर्टेशन और हाउसिंग की सुविधा सुनिश्चित करने का कांफ्रेंस में संकल्प लिया गया।
इस कांफ्रेंस में झारखंड से एम जेड ख़ान, महाराष्ट्र से मंगेश परब,दिल्ली से ईश्वर सिंह डबास, असम से एस रहमान,केरल से एन सी पिल्लई, मोहनन, आदि शामिल हुए।
इस एशिया कांफ्रेंस से पूर्व 4 क्षेत्रीय कांफरेंसें अमेरिका,हवाना (अप्रैल 2022),बैरूत(मई 22)और यूरोप के मोनाको में जून 22 में आयोजित की जा चुकी है.
इन कांफ्रेंसों के आयोजन के पश्चात 15- 17 अप्रैल 2024 को यूनान के शहर एथेंस में ट्रेड यूनियन इंटरनेशनल (पेंशनर्स एवं रिटायरीज) की तीसरी कांग्रेस आयोजित की जाएगी.