लेह में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित अन्य ने जताया शोक

लेह में सेना का ट्रक खाई में गिरा, 9 जवानों की मौत

लेह

लेह में सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया इससे 9 जवानों की जान चली गई। एक जवान के घायल होने की होने की खबर है।

सूत्रों के हवाले मिली सूचना के मुताबिक यह घटना लेह के पास स्थित केरी गांव में शनिवार की शाम को हुई। घायल जवान को अस्पताल पहुंचाया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुख जताया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हेल के पास एक दुर्घटना में भारतीय जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्टेर के प्रति उकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लद्दाख में हेल के पास सेना के ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने होने से 9 वीर जवानों की मृत्यु की दुखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत जवानो की आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजों को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें। दुर्घटना में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना करता हूं।

Leave a Comment