जेएसएलपीएस के ट्रेनिंग सेंटर की महिलाएं फैम फिट के लिए बनाएगी कपड़े

राजधानी में समर ग्रुप की ओर से फैम फिट की लांचिंग की गई। इस दौरान कंपनी के पार्टनर्स रवि वर्मा, सुनिता वर्मा और स्वाति सिन्हा ने कई कंपनियों के रिप्रेजेंटेटिव्स की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस झारखंड के फैशन को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक ले जाने की है। इसके लिए झारखंड सरकार के जेएसएलपीएस के ट्रेनिंग सेंटरों की महिलाओं की मदद ली जाएगी। जो मार्केट की डिमांड के हिसाब से प्रोडक्ट तैयार करेगी। इससे एक ओर झारखंड की महिलाओं को टेक्सटाइल इंडस्ट्री में काम मिलेगा। वहीं कंपनियों को यहां से प्रोडक्ट तैयार कर भेजे जाएंगे। फैम फिट के प्रोडक्ट की शुरुआत 350 रुपए से 1500 रुपए के बीच होगी। जेएसपीए प्रोडक्ट की मार्केटिंग देखने का काम करेगी। बताते चलें कि हिनू के इंदिरा पैलेस शॉप नंबर 23 में फैम फिट का सेंटर खोला गया है।

Leave a Comment