जाने एविएशन सेक्टर से जुड़ी तीन अहम खबरें

नये विमानों की खरीद के लिए अरबों डॉलर की डील, कई एयरपोर्ट को निजी हाथ में सौंपने की तैयारी और कई रूटों में किराया में तेजी

भारत केे एविएशन सेक्टर में जहां काफी तेजी से ग्रोथ दिख रहा है वहीं इस सेक्टर में काफी तेजी से बदलाव भी आ रहे हैं. एक बड़ी खबर यह है कि आनेवाले समय में सरकार कई एयरपोर्ट के निजीकरण की ओर बढ़ती दिख रही है. पूर्व में सात एयरपोर्ट के निजीकरण के लिए बोली लगाई गई थी जिसके बाद इनमें कुछ एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपा गया था.

जाने एविएशन सेक्टर से जुड़ी तीन अहम खबरें

अब ताजा खबर यह है कि सरकार 25 और एयरपोर्ट के निजीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है. इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव जल्द ही लाया जायेगा. प्रस्ताव पास होने के बाद सरकार निजी हाथों में लीज पर एयरपोर्ट के संचालन को सौंपेगी. अभी यह जानकारी नहीं है कि यह लीज कितने वर्षों के लिए होगा. अगले कुछ ही महीने में यह प्रकिया पूरी की जायेगी.

बताया जा रहा है कि इसके बाद पीपीपी मॉडल में एयरपोर्ट को विकसित किया जायेगा. इसमें ज्यादा से ज्यादा निजी कंपनियों को लाने की कवायद है ताकि एक प्रतिस्पर्धा का माहौल रहे साथ ही यात्रियों की सुविधा का भी ख्याल रखा जायेगा.

कई रूटों में विमानों का किराया बढ़ा

एक और महत्वपूर्ण खबर यह है कि कई रूटों में विमानों का किराया बढ़ गया है. वेबसाइटों को देखने पर पता चलता है कि दिल्ली पटना, चंडीगढ़-गुवाहाटी, पुणे-वागडोगरा रूट में हवाई यात्रा करनेवाले यात्रियों को अपनी जेबें ढीली करनी होगी. 17 फरवरी को  दिल्ली पटना एयर इंडिया के फ्लाइट का अधिकतम किराया 42,653 रुपए है. इसी दिन की चंडीगढ़ गुवाहाटी (इंडिगो) की फ्लाइट के लिए अधिकतम किराया 19,888 रुपये है. एविएशन सेक्टर से जुड़े लोगों के मुताबिक किराया में वृद्धि कई कारणों से हो रहा है. एक वजह तो यह है कि विमानन कंपनियां खुद से ही किराया में वृद्धि कर देती हैं. एक और वजह यह है कि विमानन नियामक ने टिकटों की कीमतों से उपरी सीमा हटा दी है. साथ ही हवाई टिकट में अलग अलग चार्ज होते हैं जिनकी वजह से भी किराया में वृद्धि देखी जा रही है.

एयर इंडिया 250 से ज्यादा विमान खरीदेगी

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने 250 से ज्यादा विमानों को ख्ररीदने की घोषणा की है. इनमें 40 से ज्यादा बड़े आकार के ए 350 और 21) छोटे आकार के विमान होंगे. एयरबास के साथ इस आशय के समझौते किए गए हैं. एयर इंडिया की यह खरीदारी पिछले कई वर्षों में विमानन सेक्टर में सबसे बड़े डील में से एक है. इसके अलावा बोइंग कंपनी से भी 200 से ज्यादा विमानों को खरीदने की योजना है. इस खबर से भारत के साथ फ्रांस और अमेरिका के विमानन सेक्टर में उछाल आने की उम्मीद है.    

Leave a Comment