क्लासिल्क एक्सपो में खरीदारी पर डिस्काउंट

होटल रेडिसन ब्लू में क्लासिल्क एक्सपो चल रहा है। ये एक्सपो 14 जनवरी तक चलेगा। सुबह 10 बजे से रात को 9 बजे तक एक्सपो में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। जहां पर देश भर के कई राज्यों के स्टॉल लगाए गए हैं। बनारस की साड़ी, कश्मीर का पशमीना, काठमांडू का कस्पियर जैसी 30 वैरायटी उपलब्ध है। ऑर्गेनाइजर जोगिंदर शर्मा ने बताया कि हर जगह लोकल लेवल के लगाए जाते हैं। हमारा उद्देश्य है कि देश भर के कारीगरों को उनके काम के लिए जाना जाए और उन्हें काम भी मिले। उन्होंने बताया कि बिदरी करने वालों को कई स्टॉल पर 20 परसेंट तक कि डिस्काउंट भी मिलेगी।

₹165000 की शॉल

तसर कांजीवरम के अलावा पंजाबी जूती, जयपुर का हार, कतान सिल्क, मूगा सिल्क, तसर सिल्क, दुपियन सिल्क के अलावा सिल्क फैब्रिक भी उपलब्ध है। पश्मीना सोल की शुरुआती कीमत 6500 से लेकर ₹165000 तक है। अनोखी झुमकी स्टॉल जो राजस्थान का है वहां पर जयपुर की ज्वेलरी कलेक्शन रखा गया है। सभी कलेक्शन हैंडमेड है। कुंदन, पर्ल और मीना की कारीगरी वाले ज्वेलरी उपलब्ध है। उसके अलावा राजस्थान के स्टोर में अलग अलग वैरायटी की चीजें उपलब्ध है। बेड कवर पिलो कवर, मलमल कॉटन के अलावा बेडशीट की भी बड़ी रेंज 1200 से 6 हजार तक उपलब्ध है। एक स्टॉल पर बांग्लादेश के ढाका से मंगाई बलाई पर वर्क कर बनारसी साड़ी बनाई गई है। इस स्टॉल पर 3000 से लेकर ₹20000 तक की साड़ियां उपलब्ध है। वही भागलपुरी सिल्क के अलावा रांची के लोकल बुटीक को भी स्टॉल में जगह दी गई है।

Leave a Comment