
Ranchi
राज्य में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है. लेकिन कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. इस बीच 24 घंटे में इस्ट सिंहभूम में कोरोना से एक की मौत हो गई है. जिसने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. चूंकि लंबे समय बाद कोरोना से राज्य में किसी मरीज की जान गई है. अब राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5331 पहुंच गया है. बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में 5 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि 8 मरीज कोरोना से रिकवर हुए है. इसके बाद राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 67 हो गई है.
4,42,471 पॉजिटिव केस झारखंड में
31 मार्च 2020 को राज्य में कोरोना का पहला मामला सामने आया था. मलेशिया की एक महिला में कोविड वायरस की पुष्टि हुई थी. इसके बाद से आजतक राज्य में 4,42,471 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके है. जबकि 4,37,073 लोगों ने कोरोना को मात दी है. टेस्टिंग की बात करें तो अबतक 2,28,13,662 सैंपल की टेस्टिंग की जा चुकी है. जिसमें से 2,23,71,191 की रिपोर्ट निगेटिव आई है.
किस जिले में कितने मरीज
रांची 16
बोकारो 2
चतरा 0
देवघर 1
धनबाद 5
दुमका 0
ईस्ट सिंहभूम 22
गढ़वा 0
गिरिडीह 0
गोड्डा 0
गुमला 5
हजारीबाग 2
जामताड़ा 0
खूंटी 0
कोडरमा 7
लातेहार 1
लोहरदगा 3
पाकुड़ 0
पलामू 0
रामगढ़ 3
साहेबगंज 0
सराइकेला 0
सिमडेगा 0
वेस्ट सिंहभूम 0