हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग ने प्रभात फेरी निकाली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाक विभाग ने प्रभात फेरी निकाली

रांची.

आजादी के अमृत महोत्सव पर देश भर में हर घर तिरंगा उत्सव मनाया जा रहा है. इसी के तहत रांची जीपीओ से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया. यह प्रभात फेरी रांची जीपीओ से निकलकर मेन रोड महावीर चौक होते हुए वापस रांची जीपीओ में समाप्त हुई. प्रभात फेरी में वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदय भान सिंह सिद्धेश्वर वरिष्ठ डाकपाल, अरुण कुमार प्रधान डाकघर डोरंडा सहित बड़ी संख्या में रांची व डोरंडा जीपीओ के कर्मचारी उपस्थित हुए.

डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा उत्सव मनाया जाएगा. इसके लिए रांची डिवीजन के हर डाकघरों में तिरंगा उपलब्ध कराया गया है मात्र ₹25 का भुगतान कर तिरंगा प्राप्त किया जा सकता है. ऑनलाइन भुगतान कर भी तिरंगा प्राप्त किया जा सकता है. रांची जीपीओ में करीब 7000 तिरंगा उपलब्ध कराया गया है.

Leave a Comment