
रांची.
सरकारी वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर जेटेट सफल सहायक अध्यापक संघ झारखंड के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने मोरहाबादी मैदान के पास प्रदर्शन किया. शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपना चाहता था. प्रदर्शनकारियों को मोरहाबादी मैदान के पास ही बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया था. वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी. प्रदर्शन में 2013 और 2016 में टेट पास करने वाले शिक्षक शामिल थे.
प्रदर्शनकारियों ने कहा की सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है कई लोगों की अभी भी नियुक्ति नहीं हुई है जबकि जिनकी नियुक्ति हुई उन्हें काफी कम वेतनमान मिल रहा है.
शिक्षकों ने कहा की जब जेएमएम की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था की टेट पास को सरकारी वेतनमान देंगे. पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगन्नाथ महतो ने अपने स्तर पर प्रयास किया था पर बात आगे नहीं बढ़ी.
शिक्षकों ने कहा की सरकार के कई मंत्रियों और विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया है आज हम लोग मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाने आए हैं.
आज के प्रदर्शन में रांची, गढ़वा, पलामू, लातेहार सहित अन्य जिलों से अनिल कुमार केसरी, अमित रंजन, विनोद साहू सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी उपस्थित हुए थे