
भारतीय टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी हैं शामिल
रांची.
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम फिलहाल महिला जूनियर एशिया कप में भाग लेने लिए काकामीगहारा जापान में है. भारत का पहला मुकाबला 3 जून को उज्बेकिस्तान की टीम से होगा.
भारतीय की 18 सदस्यीय टीम में झारखंड सिमडेगा के तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे ,रोपनी कुमारी शामिल है. जूनियर एशिया कप, जो FIH जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है, जापान के काकामीगहारा में 2 जून से शुरू होने वाला है.
भारतीय जूनियर महिला टीम ग्रुप चरण के दौरान पूल ए में कोरिया, मलेशिया, चीनी ताइपे और उज्बेकिस्तान से भिड़ेगी जबकि पूल बी में मेजबान जापान, चीन, कजाकिस्तान, हांगकांग चीन और इंडोनेशिया शामिल हैं. महिला जूनियर एशिया कप 2023 भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण है क्योंकि टूर्नामेंट से शीर्ष तीन देश एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगे.
भारत अपने अभियान की शुरुआत 3 जून को उज्बेकिस्तान के खिलाफ करेगा और उसके बाद 5 जून को मलेशिया के खिलाफ मैच होगा. वे 6 जून को कोरिया से भिड़ेंगे और उसके बाद चीनी ताइपे के खिलाफ मैच होगा. सेमीफाइनल 10 जून को होगा जबकि फाइनल 11 जून को खेला जाएगा.